रायपुर में पटाखों की आवाज वाले साइलेंसर लगाने पर हो रही जोरदार कार्रवाई, बिलासपुर को है इंतजार

Date:

Share post:

शुभ संकेत/रायपुर:-राजधानी रायपुर में मानक के विपरीत मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखों की आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कल मंगलवार को नियमों का उल्लंघन कर मॉडिफाई साइलेंसर लगे 14 वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की चालानी कार्यवाही की गई।

रायपुर के बाद न्यायधानी बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा शहर है। यहां भी आवारागर्दी करने वालों के द्वारा इसी तरह की कारगुजारियां की जा रही है लेकिन पता नहीं क्या बिलासपुर में पुलिस के द्वारा ऐसी कोई मुहिम नहीं चलाई जा रही है। जिससे बिलासपुर की सड़कों पर जानलेवा फर्राटा भरने वाले और पटाखों की आवाज वाला साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाए।

बहरहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार राजधानी रायपुर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा लापरवाही पूर्वक बुलेट वाहनों में मानक के विपरीत modified silencer लगाकर पटाखों की आवाज निकाली जा रही हैं। जिससे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों में भय व्याप्त है तथा दुर्घटना की आशंका निरंतर बनी रहती है ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

इस निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ई एवं पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान 14 वाहनो में मॉडिफाई सैलेंसर लगे पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

रायपुर पुलिस ने बुलेट वाहन चालकों से अपील है कि वे वाहन में कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर के अतिरिक्त अन्य मॉडिफाई साइलेंसर ना लगाएं तथा अपने बच्चों को भी ना लगाने दे। ऐसा करना मोटर यान अधिनियम के तहत कानूनन अपराध है इसके लिए आर्थिक जुर्माने के साथ ही साथ कारावास का भी प्रावधान है ।

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...