दुर्ग:- देखें VIDEO; एटीएम और बैंक में गैस कटर से सेंधमारी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग पकड़ाया, पुलिस की तत्परता से एचडीएफसी एटीएम में रखे 11 लाख 48 हजार 500 रुपए गिरोह के हत्थे चढ़ने से बचे, पुलिस टीम को 10,000 रुपए नगद पुरस्कार की घोषणा…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-दुर्ग पुलिस की कुम्हारी टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एटीएम और बैंक में गैस कटर से सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग को धर दबोचा है। पुलिस टीम ने इस गैंग को गैस कटर से शटर काटकर एटीएम में सेंधमारी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तेज रफ्तार पल्सर से शिकार के ठिकाने खोजने वाले इस गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमें एक हनी शिव नामक आरोपी और दो नाबालिग हैं। पुलिस के द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई और रंगे हाथ इस गैंग को पकड़ने से एटीएम में रखे एचडीएफसी बैंक के 11 लाख 48 हजार 500 रुपए इस गैंग के हाथों पार होने से बच गए।

आईजी दुर्ग आनंद छाबरा ने टीम को प्रोत्साहन स्वरूप ₹10000 नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। दरअसल दुर्ग जिले में स्थित बैंक एटीएम और अन्य व्यावसायिक परिसरों की प्रतिदिन रात्रि और शुभ अगस्त के दौरान सघन चेकिंग और जांच करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा दिया गया है। इस निर्देश के परिपालन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर और अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा हर रोज रात्रि एवं सुबह गेस्ट को विशिंग कर रवाना किया जा रहा है। 21-22 मार्च की दरमियानी रात में एक आरोपी और दो अपचारी बालकों द्वारा बिना नंबर पल्सर गाड़ी में आकर कुमारी जी ई रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम रूप में प्रवेश कर एटीएम में रखें 11 लाख 48 हजार 500 रुपए को एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी दौरान थाना कुमारी की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। इस तरह तुम्हारी पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होते होते रह गई। आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। इस वारदात को रोकने में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु बघेल सहायक उपनिरीक्षक मानसी सोनवानी सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह आरक्षक राजकुमार सिंह देव प्रकाश वर्मा और यशवंत साहू का कार्य सराहनीय रहा है।

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...