बिलासपुर : दिव्यांग खिलाड़ी अभिजीत के सपने को साकार करने उद्योगपति श्री अग्रवाल ने की 51 हजार रूपये की मदद

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-शहर के 17 वर्षीय दिव्यांग युवा खिलाड़ी अभिजीत सखुजा ने राष्ट्रीय पैराबैडमिंटन चैम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। अभिजीत मई 2024 में पेरिस में आयोजित पैरालिम्पिक में हिस्सा लेना चाहते है। उनके इस सपने को साकार करने के लिए शहर के उद्योगपति एवं समाज सेवी मनोज अग्रवाल ने पहल की है। अग्रवाल ने अभिजीत को 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए चेक जिला कलेक्टर सौरभ कुमार को सौंपा, जिसे एडीएम आर.ए.कुरूवंशी ने अभिजीत की माता श्रीमती सुदीक्षा सखुजा को आज जिला कार्यालय में सौंपा। अभिजीत फिलहाल पेरिस में होने वाले पैरालिम्पिक के लिए लखनऊ में बैडमिण्टन की ट्रेनिंग ले रहे है। एडीएम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए अभिजीत और उनकी माता को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अभिजीत अपने उम्दा खेल प्रदर्शन से आगे भी इसी प्रकार छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करेंगे।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...