जांजगीर-चांपा : शासकीय उद्यानों में आम फलबहार की नीलामी के लिए विभिन्न तिथि निर्धारित….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/जांजगीर चांपा:-कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणियों के आम फल बहार वर्ष 2023-24 की नीलामी किया जाना है। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन संबंधित शासकीय उद्यान रोपणियों मे उपस्थित होकर इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र मे फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है।

सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड सक्ती के शासकीय उद्यान रोपणी डोडकी में 11 अप्रैल 2023 को, विकासखंड मालखरौदा के शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा में 12 अप्रैल को, विकासखंड पामगढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी मुड़पार और विकासखंड जैजैपुर के शासकीय उद्यान रोपणी-कचंदा में 13 अप्रैल 2023 को, विकासखंड बलौदा के शासकीय उद्यान रोपणी-चारपारा में 17 अप्रैल को, विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय उद्यान रोपणी करनौद में 17 एवं 18 अप्रैल को और अकलतरा विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी अमोरा में 20 अप्रैल 2023 को नीलामी की प्रक्रिया किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर तथा संबंधित शासकीय उद्यान में संपर्क किया जा सकता है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...