कोरबा:-राखड़ बांधों का निरिक्षण करने निकले राजस्व मंत्री : अवैध रूप से राख डंप करने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-छत्तीसगढ़ के कोरबा को प्रदूषण खा रहा है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। विभिन्न विद्युत संयंत्रों से निकली राख कहां जा रही है, किसके आदेश पर जा रही है, नियमों का पालन हो रहा है अथवा नहीं, यह बताने वाला कोई नहीं है।

प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल यही जानने और परखने के लिए राखड़ बांधों का निरीक्षण करने निकल पड़े। सबसे पहले वे भारत एलमुनियम कंपनी के बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां बांध पर पहले से ही प्रशासनिक अधिकारी और बालकों के अधिकारी मौजूद थे।दरअसल, कोरबा शहरवासी लंबे समय से राख की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के मौसम में अंधड़ के दौरान परेशानी कुछ ज्यादा हो जाती है। नागरिकों को राख के प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए राजस्व मंत्री अग्रवाल ने अब मोर्चा संभाल लिया है। आगामी गर्मी के दिनों में होने वाली परेशानियों को देखते हुए मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शहर के आसपास स्थित सभी राखड़ बांधों का निरिक्षण कर अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में वे सबसे पहले बालको के राखड़ बांध पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राखड़ बांध का निरिक्षण किया। जांच के दौरान राजस्व मंत्री ने पाया कि डेम अवैध कब्जे की जमीन में बना है। इसलिए उन्होंने अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले को जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जिस तरह से अवैध रूप से राख को डंप किया जा रहा है, उसे लेकर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...