बिलासपुर:-कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की सुनी समस्याएं…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-, 06 जून 2023/कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राशन, पानी की समस्या, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर लगभग 101 आवेदन दिए।

जनदर्शन में बिरकोना के ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए बताया कि बिरकोना नगोई के पास नहर के पाईप को जाम कर पानी की सप्लाई बंद कर दिया गया है, जिसके कारण वहां के लगभग 300 किसानों को कृषि के लिए पानी की समस्या हो रही है। कलेक्टर ने उनकी पानी सप्लाई की मांग पर एसडीएम बिलासपुर एवं सिंचाई विभाग को निराकरण के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम केंदा के किसानों ने बताया कि जवस नदी से नहर बनवाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 8 वर्ष पूर्व भूमि अधिग्रहित की गई थी, जिसका मुआवजा राशि अभी तक अप्राप्त है। किसानों ने व्यपवर्तन नहर योजना के अंतर्गत जमीन अधिकृत किसानों को लंबित मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए उक्त मामले की आवश्यक जांच कर एसडीएम कोटा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। तखतपुर जनपद पंचायत के 23 ग्राम पंचायतों के अस्थायी रोजगार सहायकों ने नियमित वेतन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए हर माह मानदेय प्रदाय कराने हेतु निवेदन किया। कलेक्टर ने इस मामले को टीएल में लेते हुए सीईओ जनपद तखतपुर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ग्राम निरतू के ग्रामीणों ने मौहारपारा की सड़क अत्यंत खराब होने की जानकारी देते हुए सड़क मरम्मत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसके लिए कार्यपालन अभियंता, आरईएस को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया गया।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...