मुंगेली नाका के पास बीती रात 3 बाइक सवारों ने एक युवक की हथियार और बेल्ट से की जमकर पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेली नाका संजय तरण पुष्कर के सामने देर रात फिर बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें बाइक सवार 3 युवकों ने एक युवक से गाली गलौच करते हुए धारदार हथियार और बेल्ट से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, वही बीच बचाव करने पहुँचे एक अन्य युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नेचर सिटी सकरी निवासी आशीष अग्रवाल जो ठेकेदारी का काम करता है देर रात 12 बजे के करीब खाना खाकर क्रमांक CG 10 V 7353 से नेहरू नगर काम से जा रहा था, तभी संजय तरण पुष्कर के सामने एक एवेंजर बाइक में सवार 3 लोगों द्वारा गाली गलौच किया गया, जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार और बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी,

वही घटना को देखकर एक अन्य युवक राहुल ध्रुव बीच बचाव करने पहुँचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिन्होंने भागते समय पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित ने सिविल लाइन थाने पहुँचकर इसकी शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 323-IPC, 506-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 427-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...