बिलासपुर : नये संभागायुक्त भीम सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-नए संभागायुक्त भीमसिंह ने आज कार्यभार संभाल लिया। वे दोपहर कमिश्नर कार्यालय में निवर्तमान कमिश्नर डॉ.संजय अलंग से पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संचालक थे। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं प्रशासनिक फेरबदल में डॉ.संजय अलंग को रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा डॉ. अलंग को बिदाई और भीमसिंह का स्वागत किया गया।
इससे पूर्व संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग को आयुक्त कार्यालय बिलासपुर के स्टाफ द्वारा विदाई दी गई। विदाई समारोह में कलेक्टर सौरभ कुमार ने आयुक्त डॉ. संजय अलंग के बारे में कहा कि वे बेहद सौम्य हैं और हर विषय में उनका ज्ञान व्यापक है। साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान कई मामलों में उनका मार्गदर्शन के साथ साथ सहयोग भी मिला। कलेक्टर ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. संजय अलंग ने कहा कि बिलासपुर संभाग के आयुक्त के रूप में कार्य करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। संभाग के सभी कलेक्टर, अधिकारियों और आयुक्त कार्यालय के सभी लोगों का सहयोग मिला। मेरे लिए आयुक्त पद का दायित्व बहुत ही अलग था। मैंने कार्य करना शुरू किया और उत्साह बढ़ता गया। अगर टीम अच्छी मिलती है तो काम भी अच्छे ढंग से कर सकते हैं। यहाँ के स्टाफ़ ने अच्छा काम किया और इस दौरान मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला।
अपर आयुक्त के. एल. चौहान, उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा, उपायुक्त अखिलेश साहू ने भी विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यालय के सभी स्टाफ को एक परिवार की तरह स्नेह दिया। उनके साथ काम करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। सभी ने कार्यालय की ओर से नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...