कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की शिकायतें

Date:

Share post:

अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम लोगों की शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुना। आवेदकों ने एक-एक कर कलेक्टर झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज कुल 144 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, अपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप,अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...