कोरबा:10 मिनट तक चले संघर्ष के बाद जंगल की ओर भागा भालू, घायल का इलाज जारी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-कोरबा जिले में पंडो जनजाति के युवक पर भालू ने हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना में गंभीर युवक किसी तरह घर तक तो पहुंच गया, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत सेमरा सर्किल की है। दरअसल तिलईडांड वन परिसर में घने जंगल के बीच ग्राम बनखेता स्थित है, जिसके आश्रित ग्राम रानीगढ़ी में पंडो जनजाति के परिवार निवास करते हैं। रानीगढ़ी में रहने वाला बनसराम पंडो (36 वर्ष) एक दिन पहले किसी काम से घर से बाहर निकला हुआ था। कल शाम करीब 7 बजे वो तेज बारिश के बीच पहाड़ी के रास्ते घर लौट रहा था।

इसी दौरान भालू ने बनसराम पर हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया। उनके बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। आखिरकार भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना में बनसराम गंभीर रूप से घायल हो चुका था। भालू ने उसके पैर और पिंडली को नोंच लिया था। वह खून से लथपथ होकर घर पहुंचा।

घटना की जानकारी सरपंच ने वन विभाग को दी। उनके लिए भी बारिश के बीच पहाड़ी पर पहुंच पाना संभव नहीं था। ऐसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मुख्य मार्ग तक लाने की सलाह दी गई। किसी तरह परिजन पहाड़ी रास्ते में अंधेरे के बीच घायल युवक को पत्थरफोड़ तक लेकर पहुंचे, जहां वन विभाग की टीम मौजूद थी। वन विभाग की टीम ने घायल युवक को संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से इलाज के लिए पसान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...