ग्राम तरदा में पहले रोड़ फिर वोट की लगी नारा, बारिश से कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील, राह इतनी खराब कि पैदल चलना मुश्किल

Date:

Share post:

तरदा:- करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तरदा बजरंग जंगलपारा मोहल्ला में ग्रामीणों को कीचड़ भरी सड़क से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा हैं।
बारिश पूर्व सड़क मरम्मत का कार्य नहीं कराए जाने के कारण बरजंग मोहल्ला से मुख्य मार्ग की हालत बदतर हो गई है। जिस पर अब बारिश के कारण कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है। कहीं-कहीं तो घुटनों-घुटनों पानी भरा और कीचड़ नजर आता है। तरदा ग्राम के आश्रित मोहल्ला बजरंग (जंगलपारा) से मुख्य मार्ग तक करीब 500 मीटर तक रास्ता कीचड़ में तब्दील है। रास्ते में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं व पूरे सड़क गढ्ढे में तब्दील कारण यहां कीचड़ पसरा है। जिसके कारण लोगों को मार्ग से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी सड़क निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इसी सड़क से होकर 100 से ज्यादा घरों की बस्ती के ग्रामीणों को आए दिन शासकीय कामकाज व बच्चों को स्कूल  व अन्य स्थानों पर आना-जाना पड़ता है। अगर पंचायत इस ओर ध्यान देती और समय से पहले रोड पर गड्ढों की भराई हो जाती तो आज यह स्थिति नहीं होती। इसी रास्ता का उपयोग सभी मोहल्लेवासीयों करते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...