रायपुर:-मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की दूरभाष निदेशिका का विमोचन

Date:

Share post:

शुभ संकेत/रायपुर:-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023 की दूरभाष निदेशिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस दूरभाष निदेशिका में सम्पूर्ण प्रदेश के पत्रकारों सहित विभिन्न शासकीय विभागों व कार्यालयों तथा अन्य आवश्यक दूरभाष क्रमांक संकलित किये गये हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में उनके नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कल्याण तथा पत्रकारों के हित में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार जताते हुए उन्हें कलश भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने दूरभाष निदेशिका के प्रकाशन पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी ,उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष रायपुर श्री राम साहू, जिलाध्यक्ष दुर्ग श्री राफेल थॉमस सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...