धमतरी : जनदर्शन में कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या-शिकायत

Date:

Share post:

प्राप्त आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने अधिकारियों को दिये निर्देश
जनदर्शन में समस्या-शिकायतों संबंधी मिले 112 आवेदन

शुभ संकेत/बालौद बाजार:-शासन की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्या, मांग एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक सोमवार को कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी और अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने धमतरी शहर सहित दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्या, मांग और शिकायतों संबंधी आवेदन बारी-बारी से लिये तथा आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्टोरेट में आयोजित इस जनदर्शन में आये लोगों से कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्यतः श्रम कार्ड, फसल नुकसान का मुआवजना दिलाने, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि, पेंशन, पट्टा दिलाने तथा पानी निस्तारी, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश दिलाने सहित अन्य मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं

बालौद बाजार से सुरज कुमार सोनी की खास रिपोर्ट

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...