बिलासपुर:-मितानिनों को हर माह मिलेगा 2,200 रूपए मानदेय…

Date:

Share post:

कलेक्टर ने मितानिनों के प्रतिनिधि मण्डल को सौंपे स्वीकृति आदेश

शुभ संकेत/बिलासपुर :-स्वास्थ्य मितानिनों को पहली बार राज्य में 2200 रूपए मानदेय दिया जायेगा। चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से यह राशि उन्हें प्रदान की जायेगी। जिले की 2,642 मितानिनों को इस बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के बदले नियमित रूप से दिए जा रहे प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त यह मानदेय स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर श्री सौरभकुमार ने आज जिला कार्यालय में मितानिनों के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात कर राज्य सरकार की ओर से इस आशय के जारी आदेश की प्रतियां सौंपी और उन्हें और उत्साह के साथ बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट भाषण में इस आशय की घोषणा की थी। फिलहाल मितानिन कल्याण कोष के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, डीपीएम पियूली मजूमदार सहित मितानिन संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मरावी, जिला समन्वयक गीता बंजारे, मस्तूरी समन्वयक हीरालाल यादव, एमटी लक्ष्मी मरावी, राजू श्रीवास तखतपुर, कमलेश पटेल एवं शकुन्तला साहू कोटा, संतोषी पात्रे बिल्हा, एसपीएस आशा सोनवानी, लता साहू एवं एमटी सरोज यादव उपस्थित थीं। मितानिनों के प्रतिनिधि मण्डल ने मानदेय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के प्रति आभार जताया है।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...