कोरबा:-बड़ी संख्या में हाथियों का झुंड पहुंचा गेवरा, वन विभाग ने किया अलर्ट…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-कोरबा व कटघोरा वनमंडल के जंगलों में बड़ी संख्या में हाथियों का झुण्ड विचरण कर रहा है। जहां कटघोरा वनमंडल के पसान, केंदई व जटगा रेंज में चार दर्जन से अधिक हाथी सक्रिय हैं। वहीं कोरबा वनमंडल के कुदमुरा, मरू व कोरबा रेंज में 18 हाथियों का झुण्ड विचरण कर रहा है।

कुदरा क्षेत्र में सक्रिय एक दंतैल हाथी रविवार की रात आगे बढ़कर कोरबा रेंज की सीमा में प्रवेश किया और गेराव गांव के पास स्थित जंगल में डेरा डाल दिया। जबकि चचिया परिसर में अभी भी एक दर्जन हाथी जमे हुए हैं। जबकि झुण्ड में शामिल एक दंतैल अलग होकर जिल्गा पहुंच गया है। वहीं दो हाथियों की दस्तक एक बार फिर धरमजयगढ़ से हुई है। जो ग्राम गितकुंवारी में विचरण कर रहे हैं। लेमरू रेंज में शनिवार की रात पहुंचे दो हाथी अभी भी यहां के जंगल में मौजूद है। वन अमला ये दोनों हाथियों की निगरानी में रात भर जुटा रहा। गेराव क्षेत्र में दंतैल के पहुंचने की सूचना मिलने पर वन अमला एलर्ट हो गया है और उसकी निगरानी में जुट गया। गेराव व आस-पास के गावं में मुनादी कराई जा रही है।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...