पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण संकल्प के साथ सभी को देनी चाहिए अपनी सहभागिता: कलेक्टर

Date:

Share post:

कलेक्टर ने निगम क्षेत्र में पौधरोपण के संबंध में औद्योगिक संस्थानों के अधिकारियों की ली बैठक

सभी औद्योगिक संस्थानों को लक्ष्यानुसार पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित रखने के दिए निर्देश

निगम क्षेत्र में रोपें जाएंगे 6800 पौधे

कोरबा -: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है, मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है, क्योंकि जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत पेड़-पौधे ही हैं। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा। इस हेतु पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए पूर्ण संकल्प के साथ सभी को अपनी सहभागिता देनी चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कोरबा निगम क्षेत्र में पौधरोपण के संबंध में औद्योगिक संस्थानों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही।
उन्होंने सभी औद्योगिक संस्थानों से पौधरोपण की तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्हें लक्ष्यानुसार पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप, पर्यावरण अधिकारी शैलेष पिस्दा, सीएसईबी, एसईसीएल, बालको, एनटीपीसी सहित अन्य औद्योगिक संस्थानों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर झा ने पर्यावरण सरंक्षण हेतु कोरबा नगर निगम क्षेत्र में औद्योगिक संस्थानों को प्राप्त लक्ष्यानुसार 6800 पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इस हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही पौधों की उपलब्धता, ट्री गार्ड की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संस्थानों को पौधरोपण के साथ ही शत प्रतिशत पौधों के संरक्षण में भी विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। जिससे पर्यावरण संरक्षण  का उद्देश्य की पूर्ति हो सके।
गौरतलब है कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में सभी औद्योगिक संस्थानों को विभिन्न स्थानों पर जगह चिन्हांकित कर कुल 6800 औषधीय महत्व व वातावरण में ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके अंतर्गत नीम, पीपल, बरगद, कदम, करंज, गुलमोहर, मौलश्री, सतवन जैसे पौधे शामिल है। कलेक्टर ने सभी औद्योगिक संस्थानों को जुलाई माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्यानुसार पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...