जांजगीर-चांपा:-अवैध रेत उत्खनन एवं ओवरलोड वाहन पर रोक लगाने आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/जांजगीर-चांपा:-आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि जांजगीर चांपा जिला के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भादा के आश्रित ग्राम गाड़ापाली में धड़ल्ले से अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जिससे नदी किनारे बसे ग्रामीणों को हादसे का शिकार होना पड़ सकता है।
उन्होंने आगे कहा है कि नियम विरूद्ध रेत का ओवरलोड वाहन से परिवहन किया जा रहा है, जिससे सड़क की हालत बदतर हो रही है और जगह-जगह सड़क पर गढ्ढे देखने को मिल रहा है।
ओंकार सिंह आप नेता ने कहा है कि गाडापली के ग्रामीणों को अवैध रेत उत्खनन तथा ओवर लोड वाहन से रेत परिवहन होने पर सड़क से गुजरते हुए हादसे का डर हमेशा सताते रहता है। जिसमें रोक लगाना ग्रामीणों के हितार्थ अतिआवश्यक है।
जिसको लेकर आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर महोदया से निवेदन किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेत उत्खनन एवं भारी वाहनों पर रोक लगाते हुए उचित कार्यवाही किया जावे l ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ओंकार सिंह गहलौत आप नेता, दिलीप साहू आप नेता, नारद, कुमार, समारा, अनीता, अन्नपूर्णा, संतोषी, निताबाई, लछनबाई, सुशीला बाई, अर्चना मरावी सहित ग्रामीणजन तथा आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जांजगीर जिला से रमेश कुमार साहू की खास रिपोर्ट

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...