ढेलवाडीह में दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार ।

Date:

Share post:

कटघोरा-: दिनांक 14 जुलाई शुक्रवार को ढेलवाडीह मिडिल स्कूल के दो नाबालिग छात्राओं को घर छोड़ने के बहाने ढेलवाडीह निवासी सलीम उर्फ सोनू अपनी बाइक में बैठाकर जंगल की ओर ले गया जहां सलीम उर्फ सोनू ने उन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाने का प्रयास किया जा रहा था । जिस पर गाँव के कुछ लोगों द्वारा यह हरकत देखे जाने पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और ढेलवाडीह में सलीम के घर के सामने भारी संख्या में लोग आकर हंगामा करने लगें । जिसकी सूचना कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर को मिलते ही दल बल के साथ मौके पहुंचे । थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने बहुत ही सूझबूझ से आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और मौके में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सलीम उर्फ सोनू एवं पीड़ित दोनों नाबालिग स्कूली छात्राओं व उनके परिजनों को कटघोरा थाना भेजा । और ढेलवाडीह में आक्रोशित भीड़ को समझाइस देते हुए शांत कराया , जहां देर रात आरोपी व पीड़ित नाबालिग छात्राओं से पूछताछ करते हुए उनका बयान लिया गया । जहा आरोपी सलीम उर्फ सोनू पर धारा 354,8 पाक्सो एक्ट तथा दोनों नाबालिग छात्राएं अनुसूचित जाति से होने से एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है ।
कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर आज पुनः अपने दल बल के साथ ढेलवाडीह पहुंचे जहां तहसीलदार सोनित मेरिया की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ एक बैठक ली जिसमें ग्रामीणों को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपी सलीम उर्फ सोनू पर न्यायालय की प्रक्रिया में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित रूप से की जाएगी । और बीती रात जिस प्रकार ग्रामीणों द्वारा हंगामा किया गया है वह पूर्णतः सही नही हैं और आप लोग कानून को अपने हांथो में न लें इसके लिए पुलिस आपके साथ है , और हरसंभव आपका सहयोग पुलिस करेगी ।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...