बिलासपुर:-स्वामी आत्मानंद स्कूलों में दी जाएगी संगीत की शिक्षा, प्रस्ताव आमंत्रित..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें संगीत की भी शिक्षा दी जाएगी। डीएमएफ के वित्तीय सहयोग से संगीत शिक्षा देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत संगीत के अनुभवी शिक्षकों एवं संस्थानों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रथम चरण में जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय तारबहार, दयालबंद, लाल बहादुर शास्त्री एवं तिलक नगर में प्रशिक्षित संगीत शिक्षक या संस्थान द्वारा संगीत कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। प्रशिक्षित संगीत शिक्षकों एवं अनुभवी संस्थानों से एनआईसी बिलासपुर की वेबसाईट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित की गई है। नियम शर्तें एवं आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी उक्त पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है। प्रस्ताव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जमा करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक फर्म या संस्थान निर्धारित अवधि में निविदा भर कर प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...