बिलासपुर:-मानव श्रृंखला बनाकर स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Date:

Share post:

नन्हें-नन्हें बच्चों ने उत्साह से निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शिक्षकों ने दी मतदान के संबंध में जानकारी

शुभ संकेत/बिलासपुर :-स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया। मतदान हेतु जागरूक करने सम्बंधित नारे लगाते हुये शाला से ले कर मोपका चौक तक श्रृंखला में 200 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना जोशी एवं व्याख्याता पन्नगेश पांडेय द्वारा बच्चों को मतदान सम्बन्धी कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंसरी में आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत सोंसरी के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया गया। एचएसएम ग्लोबल पब्लिक स्कूल दयालबंद के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...