तेजी से फैल रहे आई-फ्लू से बचाव हेतु जिले वासियों से की गई अपील

Date:

Share post:

आवश्यक उपचार व सावधानी रखकर आई-फ्लू से खुद को रखा जा सकता है सुरक्षित

लक्षणग्रस्त व्यक्ति तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से कराएं उपचार

कोरबा -: जिले में हो रही अनिश्चित बारिश एवं उमस के बीच लोगों में आई-फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक-दूसरे के संपर्क में आने से स्कूली बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्य भी आई-फ्लू से संक्रमित हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 20-25 आई-फ्लू के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि आई-फ्लू से संक्रमित मरीजों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक सावधानी बरतने से यह रोग कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। उन्होंने आई-फ्लू संक्रमण के लक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस संक्रमण से मरीज की आंखों में सूजन और दर्द के साथ आँखे लाल होना, एक या दोनो आँख में जलन या खुजली होना, आँखों से असामान्य रूप से अधिक आँसू तथा सफेद गाढ़ा डिस्चार्ज निकलना, आँखो में किरकिरी महसूस होता है। सीएमएचओ ने कहा कि आई-फ्लू के संक्रमण से कुछ सावधानियाँ अपनाकर बचा जा सकता है। आँखों में इन्फेक्शन होने पर उसे बार-बार मत छूएं, आँख से पानी आने की स्थिति में उसे पांेछने के लिए साफ टिश्यू का इस्तेमाल करें, जिसे दोबारा प्रयोग में नहीं लाएं। साथ ही आंख साफ करने के लिए रूमाल का उपयोग करने पर उसी रूमाल से दूसरी आँख साफ ना करें, इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। अपनी आँखों को साफ ठंडे पानी से निरंतर धोते रहें एवं समय-समय पर अपना हाथ भी साफ करते रहें। अपने मोबाईल, तौलिया या पिलो कवर किसी को उपयोग करने न दें। साथ ही दूसरों की इस्तेमाल की हुई चीजों से दूरी बनाकर रखें। आंखो के स ुरक्षा के लिए काले चश्मे का उपयोग करें।
कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने उपरोक्त लक्षण से ग्रसित व्यक्तियों को आवश्यक सावधानी बरतते हुए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर उपचार कराने एवं डॉक्टर के परामर्श से ही दवाइयों का सेवन करने की जिलेवासियों से अपील की है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...