सेन्ट्रल वर्क्सशाप एस.ई.सी.एल. कोरबा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

देश के सुचारू रूप से संचालन हेतु कानून का होना आवश्यक: अपर जिला सत्र न्यायाधीश

कोरबा -: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के प्लान आफ एक्शन 2023-24 के अनुसार विद्यालय, महाविद्यालय शिक्षण संस्थान एवं अन्य संस्थान तथा सामुदायिक भवन, नगर निगम, ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों में जन सामान्य को कानून के संबंध में अवगत कराये जाने के लिए जिला स्तर पर डी0एल0 कटकवार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में जयप्रकाश कॉलोनी, सेन्ट्रल वर्क्सशाप, एस.ई.सी.एल. कोरबा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चन्द्रा एवं कृष्ण कुमार सूर्यवंशी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा छात्र-छात्राओं को जनोपयोगी कानून के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। श्री चन्द्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कानून का पालन करना अति आवश्यक है। कानून नहीं होगी तो अराजकता फैल जाएगा। किसी भी समाज के सुचारू संचालन के लिये कानून का होना बहुत ही जरूरी है। उनके द्वारा बालकों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदाय किया गया।
इसी प्रकार सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदाय करना है ताकि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को न्याय से वंचित होना न पड़े। विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से जन सामान्य को जनोपयोगी कानून के संबंध में जागरूक करता है। साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर लॉ, मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी गई। न्यायाधीशों के द्वारा छात्र-छात्राओं के जिज्ञासा का समाधान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य व्ही.दास, व्याख्याता नीलमणी कुजुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...