कोरबा : स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय मे साप्ताहिक गतिविधि अन्तर्गत रैली निकालकर मताधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। मतदाताओं को बताया गया कि लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक वोट का महत्व है। मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदाता जागरूकता अभियान में कॉलेज की छात्राएं एवं शिक्षकगण शामिल हुए। सभी ने अच्छे मतदाता बनने का संकल्प लिया।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...