सूर्यग्रहण आज , ब्रह्म मुहूर्त में लग जाएगा सूतक, बुधवार को होगी गोवर्धन पूजन

Date:

Share post:

दीपावली के अगले दिन यानि मंगलवार को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। पूरे देश में असर दिखाई देने वाले सूर्यग्रहण का समय लगभग चार घंटे होगा। सूर्यग्रहण का असर पूरे देश में रहेगा। दीपावली के अगले दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा होती है। लेकिन इस बार सूर्यग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजन मंगलवार को न होकर 26 अक्टूबर बुधवार को होगा। यह साल का अंतिम सूर्यग्रहण है।

25 अक्टूबर 2022 कार्तिक अमावस्या मंगलवार को दिन में 2:29 बजे से सूर्यग्रहण लगना शुरू हो जाएगा। जिसकी समाप्ति सायं 6:32 बजे पर होगी। अन्य शहरों में इसका समय अलग-अलग हो सकता है। सूर्यग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा।

भोर के समय 4:29 बजे से शुरू होकर सूतक सायं 6:26 बजे तक होगा। सूतक लगते ही मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। उस दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजन नहीं होगी। भगवान को लगने वाला अन्नकूट का भोग भी नहीं लगेगा। अन्न कूट का यह कार्यक्रम अगले दिन बुधवार 26 अक्टूबर को होगा।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...