युवा मतदाताओं को मतदान करने दिलाई गई शपथ

Date:

Share post:

पॉम मॉल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए सीईओ श्री विश्वदीप ने लोगों को दिलाई शपथ

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पॉम मॉल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित नए एवं युवा मतदाताओं ने भाग लिया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता भी रखी गई। मॉल में उपस्थित लोगों को बताया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार काउपयोग किया जाना बहुत जरूरी होता है। निर्वाचन में एक-एक मत का महत्व होता है। हमें अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने सभी युवाओं और मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि मतदाता की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी बनता है। आप सभी अच्छे मतदाता का परिचय देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भय, प्रलोभन, लालच या बहकावे में आकर मतदान नहीं करें। उन्होंने उपस्थित सभी जन को लोकतंत्र की महत्ता की जानकारी देते हुए बताया कि जनता द्वारा जनता के लिए जनता का शासन ही लोकतंत्र है। किसी भी लोकतंत्र की मजबूती का आधार मतदान है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी अपने परिवार सहित आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग कर देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन कर सके एवं लोकतंत्र की मजबूती मे भागीदार बने। उन्होंने सभी को आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने एवं अपने मत को व्यर्थ न जाने देकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। सीईओ विश्वदीप ने उपस्थित सभी नागरिकों को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने, स्थानांतरित करवाने हेतु उपयोग में आने वाले आवेदन फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सीमा पात्रे, बलराम कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...