जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला ने जिला पंचायत में किया ध्वजारोहण

Date:

Share post:

कोरबा -: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप की उपस्थिति में जिला पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें वीरों के बलिदान से मिली है। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने देश वीरों को नमन किया। जनप्रतिनिधियों का कार्य जनता और सरकार के मध्य सेतु के रूप में होता है। हम सभी सरकार की मंशानुसार विकास कार्यों को गति देकर जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए कहा कि ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का कार्य क्षेत्र बहुत विस्तृत है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ईमानदारी से समय पर अपने कार्य संपादित करें। शासन की योजनाओं का अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं। इस अवसर पर छत्रपाल सिंह कंवर, उप संचालक पंचायत जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी अमिता साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...