लाईवलीहुड कॉलेज में मतदाता जागरूकता हेतु नवविवाहिता वधुओं का हुआ सम्मान समारोह

Date:

Share post:

स्वीप गतिविधि के तहत नवविवाहिताओं को मतदान के लिए दिलाई गई शपथ

हाथों में मेहंदी लगाकर तथा रंगोली बनाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज में मतदाता जागरूकता हेतु नवविवाहिता वधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नव विवाहिताओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर तथा रंगोली बनाकर स्वीप अभियान, वोट डालने आदि का जागरूकता संदेश दिया। इस अवसर पर सीईओ ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्होंने मतदान के अधिकार की महत्ता बताई, साथ ही नवविवाहिताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मतदान के अधिकार का उद्देश्य लिंग, जातिभेद से ऊपर उठकर समानता लाना भी है।
सीईओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया जाना बहुत जरूरी होता है। निर्वाचन में एक-एक मत का महत्व होता है। हमें अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने सभी मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि मतदाता की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी बनता है। आप सभी अच्छे मतदाता का परिचय देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भय, प्रलोभन, लालच या बहकावे में आकर मतदान नहीं करें। विश्वदीप ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने, स्थानांतरित करवाने हेतु उपयोग में आने वाले आवेदन फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रीति खोखर चखियार उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...