मिशन इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान: महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा किया गया शुभारंभ

Date:

Share post:

अभियान अंतर्गत प्रथम चरण 26 अगस्त तक

कोरबा -: रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केशरी ने जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को अपने कार्यक्षेत्र के समस्त गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं का टीकाकरण कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों तथा पालकों से भी गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की।
डॉ. केशरी ने इंद्रधनुष 5.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में टीकाकरण सुदृढ़िकरण, मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की खुराक से छूटे हुए 0 से 5 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों सहित वैक्सीन से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने हेतु मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण 26 अगस्त तक, द्वितीय चरण 20 से 26 सितंबर (रविवार को छोड़कर) तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर 2023 तक (रविवार को छोडकर) आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अशरफ अंसारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सहित लाभार्थी बच्चे तथा उनके पालक उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...