बिलासपुर:-स्वीप कार्यक्रमों में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान

Date:

Share post:

मसाल रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बताया मतदान का महत्व


शुभ संकेत/बिलासपुर :-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत कोटा ब्लॉक के सीएसआर महाविद्यालय पीपरतराई के विद्यार्थियों द्वारा मसाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय के नवप्रवेशित एवं सीनियर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ओजस्वी नारों के माध्यम से पूरे ग्रामवासियों के घर-घर जाकर मतदान के महत्व को बताया तथा सभी को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर डी.एन. शर्मा द्वारा मसाल जलाकर किया गया। रैली में महाविद्यालय के स्टाफ श्री सूरज सोनकर, श्री आकाश गुप्ता, श्री नरेन्द्र टोडर, श्री राकेश डोरे, श्री रंजीत गिलहरे, श्रीमती जूही चौहान व श्रीमती कविता पाटकर तथा सुश्री दामिनी मिरी व एनएसएस दल प्रमुख आशीष कुमार व अन्य कार्यकर्ता तथा समस्त विद्यार्थियों व पीपरतराई के युवाओं व ग्रामवासियों ने मिलकर रैली को सफल किया। शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन सहित स्टिकर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...