चांपा के युवक की कोरबा में मौत, रात भर सडक़ पर खुन से सनी पड़ी रही लाश… इलाके में सन्नाटा

Date:

Share post:

पंथी के कार्यक्रम में शामिल होने जांजगीर चांपा जिले से कोरबा के ग्राम गोढ़ी जा रहा था। रास्ते में ट्रेलर ने ठोकर मार दिया।

शुभ संकेत/कोरबा:-कुदुरमाल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक पंथी के कार्यक्रम में शामिल होने जांजगीर चांपा जिले से कोरबा के ग्राम गोढ़ी जा रहा था। रास्ते में ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। घटना रविवार रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बछौद का रहने वाला विक्की सोनवानी अपने रिश्ते में भाई ओम प्रकाश पाटले और ज्ञानगंगा सोनवानी के साथ उरगा थाना क्षेत्र के गांव गोढ़ी जा रहा था।

तीनों युवक बाइक पर सवार थे। उरगा थानांतर्गत ग्राम कुदुरमाल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मार दिया। तीनों युवक सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई। ज्ञानगंगा सोनवानी की मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बाइक पर सवार विक्की ने पुलिस को बताया है कि बाइक ज्ञानगंगा चला रहा था। ट्रेलर ने बाइक को पीछे से ठोकर मारा।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...