ग्राम भिलाईबाजार में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल के द्वारा अपने पंचायत क्षेत्र के विकास हेतु 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया

Date:

Share post:

क्षेत्र का चहुमुखी विकास और ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है: रीना अजय जायसवाल

कोरबा/शुभ संकेत: ग्राम भिलाईबाजार में जिला पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल के द्वारा अपने जिला पंचायत क्षेत्र के विकास हेतु 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।जिसमें भिलाईबाजार, शक्तिनगर, झाबर, बेलटिकरी, ढूरेना में पेयजल हेतु बोर खनन के लिए 15 लाख, भिलाईबाजार, चैनपुर बसावट, बतारी में सीसी रोड के लिए 40 लाख, भिलाईबाजार में तालाब सौंदर्यीकरण, ओपन जीम 15 लाख, सहित ढूरेना में मंच के लिए 5 लाख। रीना अजय जायसवाल अपने क्षेत्र के सतत विकास हेतु हमेशा दृढ़-संकल्पित रहने के साथ निरंतर क्षेत्र के जनसम्पर्क में रहते है।

उक्त अवसर पर ग्राम भिलाईबाजार में भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, ग्राम सरपंच चंद्रभान मरकाम, पूर्व सरपंच बलराम सिंह, ग्राम सचिव दीपक भारद्वाज, सत्यनारायण जायसवाल, नारायण सिंह राजपूत, सुरेंद्र मिश्रा, शरद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, नकुल यादव, मोह्हमद हुसैन, राजकुमार पटवा, शशिकांत पटवा, तेरस श्रीवास, ऋषि निषाद, सुमित प्रजापति, मनहरण, मोहनलाल यादव, शिवम प्रजापति, हेमलाल, अजय, कुलदीप जायसवाल, पवनदास, फिरत दास, संतोष दास सहित ग्राम के युवा साथी, माता, बहन काफी संख्या में उपस्थित रहे।

इन्द्रनारायण की रिपोर्ट…✍️

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...