BIG NEWS : इस महापौर प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है रद्द ! जानिए क्या है पूरा मामला

Date:

Share post:

बिलासपुर : भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके बाद अब इस मामले में निर्वाचन आयोग में सुनवाई होगी। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी, निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की आपत्ति को स्वीकार करते हुए इस मामले में सुनवाई करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के लिए पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी बनाया है। नामांकन का कल ही आखिरी दिन था, इसके बाद अब कांग्रेस की तरफ से पूजा विधानी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अगर निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी के खिलाफ फैसला दिया तो यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर शुरू से ही सवाल उठाते रहे हैं। बिलासपुर नगर निगम ओबीसी के लिए आरक्षित है।
आरोप है कि पूजा विधानी ओबीसी वर्ग से नहीं आती है, हालांकि नामांकन के पहले से ही यह सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन भाजपा ने तमाम मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए पूजा विधानी को ही अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया, लेकिन अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को निर्वाचन आयोग में ले जाकर भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
पूजा विधानी को शाम 5:00 बजे तक निर्वाचन आयोग ने दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद अब भाजपा के लिए खतरे की घंटी बिलासपुर में बज गई है।

Related articles

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दी शुभाशीष अनूपपुर 13 मई 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...