नगरीय निकाय चुनावः पोस्टर वार से गरमाई सियासत; भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

Date:

Share post:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा ने एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस परजीवी- प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है, कांग्रेस परिवारवाद की मूर्ति है। इस पोस्टर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के परिवारवाद पर तंज कसा गया है।

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

भाजपा के कार्टून वार का कांग्रेस ने रोचक पलटवार किया। कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें भाजपा नेताओं को जनता द्वारा खदेड़े जाते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा गया लबरा गैंग पहले वादा निभाओ, फिर मांगना सुझाव। इस पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस ने भाजपा को उनके पूर्व वादों और कार्यों को लेकर घेरा और आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।

दोनों पार्टियों के बीच चल रहे इस पोस्टर वार ने सियासी माहौल को और भी गरमा दिया है। दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए एक-दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Related articles

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दी शुभाशीष अनूपपुर 13 मई 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...