बिलासपुर:- पुलिस कर्मियों के जीपीएफ खाते में डांका डालने वाली महिला एएसआई गिरफ्तार… 59 लाख 75 डकार कर हो गई थी फरार

Date:

Share post:

बिलासपुर:-बिलासपुर पुलिस कर्मचारियों के जीपीएफ खाते से लाखो रुपए हजम करने वाली फरार सहायक उपनिरीक्षक को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ लिया है ।पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक को उड़ीसा से पकड़कर लाई है।आपको बता दे कि तोरवा निवासी एएसआई मधुशीला सुरजाल एसपी कार्यालय में फंड शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ थी। इस दौरान उसने प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव के जीपीएफ खाते में रुपये नहीं होने के बाद भी 15 लाख रुपये आहरित कर लिया। यही नहीं इसी तरह उसने अन्य पुलिसकर्मियों के जीपीएफ खाते से भी 59 लाख 75 हजार रूपए निकाल लिए। जिसके लिए फर्जी सील से
लेकर एसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर घटना को अंजाम
दिया था।

घटना की जानकारी होती ही मामले में एसपी पारुल माथुर ने जांच के निर्देश दिए थे। जहां सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में पहले ही प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव को गिरफ़्तार कर लिया गया है। तब से ही एएसआई मधुशीला सुरजाल फरार चल रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की महिला ओडिशा के पदमपुर में छुपी हुई है। जिसे सिविल लाइन पुलिस ने टीम बना कर मौके पर दबिश दी। जहा से आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...