BREAKING: बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Date:

Share post:

मध्य प्रदेश : भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ पाई है। करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसका ‘प्रिया गोल्ड’ बताया जा रहा है, जिसके प्रबंधक दिल्ली में रहते हैं। पुलिस द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है। ऐसे में उनके आने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन होना संभव है।

बता दें कि, घटना मालनपुर थाना इलाके के क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में इस भीषण आगजानी की घटना हुई है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ घंटे पहले तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें काफी दूर से ही नजर आ रही थीं। काले धुएं का गुबार अब भी कई किलोमीटर दूर से साफतौर पर देखा जा सकता है। वैसे तो सुबह से अबतक दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक भी एक साथ चार गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हैं।

करोड़ों के नुकसान की आशंका
फिलहाल, राहत की बात ये है कि, इस भीषण हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है। हालांकि, इस भीषण आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बिस्कुट निर्माण में इस्तेमाल लगभग सभी मशीनों के साथ साथ कच्चा और पक्का स्टॉक जलकर राख हो गया है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...