CG ब्रेकिंग : विशिष्ट सेवा,सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए नामों का ऐलान…देखें लिस्ट..

Date:

Share post:

रायपुर। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 जवानों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया।

95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया गया। इसमें 28 जवान नक्सली क्षेत्र के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर-पूर्व के 03 जवान और अन्य क्षेत्रों के 36 जवानों को वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसमें 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा से कर्मचारी हैं।

Announcementof-Medal-2025-25012025

राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट

वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) की राज्य दर आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया। वहीं असम राइफल्स के एक, बीएसएफ के 5, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू-कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को यह अवॉर्ड दिया गया।

विशिष्ट सेवा किस विभाग के कितने जवान

विशिष्ट सेवा (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 04 सुधार सेवा (Reforms Department) को प्रदान किए गए हैं. सराहनीय सेवा के लिए 746 पदक (एमएसएम) में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

विशिष्ट सेवा से तहत राज्यवार लिस्ट

विशिष्ट सेवा के तहत अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय मामले आरएस सचिवालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा) और उत्तराखंड को एक-एक अवॉर्ड दिया गया।

विशिष्ट सेवा के तहत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड दिया गया. विशिष्ट सेवा के तहत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड दिया गया. दिल्ली पुलिस आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से 4-4, उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5, सीआरपीएफ-सीबीआई 6, आईबी को 8 अवॉर्ड दिया गया।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...