CG NEWS : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पूरी कार्यकारिणी भंग

Date:

Share post:

रायपुर : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी कार्यकारिणी को भी भंग करने की घोषणा की है। योगेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे की विधिवत सूचना एसोसिएशन को दे दी है। वे लंबे समय से अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और संगठन को नेतृत्व प्रदान कर रहे थे। गौरतलब है कि योगेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह फैसला संगठन के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब एसोसिएशन के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी को लेकर जल्द ही बैठक आयोजित की जा सकती है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...