उच्च प्राथमिक ज्ञान दायिनी विद्या मंदिर विद्यालय, बलगीखार में सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 03 फरवरी को

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: आजकल इस आधुनिक विज्ञान के युग में प्रत्येक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में छिपी कला और प्रतिभा को भी निखारने का कार्य किया जा रहा है। ताकि बच्चें इस प्रतियोगिता के युग में प्रत्येक क्षेत्र में निपुण और सक्षम हो सके। इसी तारतम्य में जिले के उच्च प्राथमिक ज्ञान दायिनी विद्या मंदिर विद्यालय, बलगीखार में भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 03 फरवरी 2025, दिन सोमवार को शाम 4:00 बजे से किया गया है। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी अपने प्रतिभा एवं रुचि के अनुसार अपने कला का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव का यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से निरंतर चला आ रहा है, कार्यक्रम के उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि श्री मनीष अग्रवाल जी प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व  विद्यार्थीगण उपस्थित रहेंगे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...