जनपद पंचायत जैतहरी के कई ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, रंगमंच भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत

Date:

Share post:

सचिव, सरपंच, उपसरपंच और रोजगार सहायक सबकी मिलीभगत…

अनूपपुर/शुभ संकेत: जिले की ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा जनहित के लिए भेजी गई राशि का जिस बेशर्मी से दुरुपयोग किया जा रहा है, वह विकास की असल तस्वीर को शर्मसार कर रहा है। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चोलना इसका जीता जागता उदाहरण बन चुकी है, जहां पंचायत सचिव रमाकांत तिवारी, सरपंच, उपसरपंच और रोजगार सहायक मिलकर योजनाओं में खुला भ्रष्टाचार का रहे हैं।

गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य की लागत करीब 5,13,000/- रुपए बताई जा रही है, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा बताया जा रहा है, लेकिन इसमें घटिया सीमेंट, टूटी ईंटे और गिट्टी की गुणवत्ता पर सवाल है? भवन की दीवारों पर दरारें पहले ही दिखने लगी हैं। इसी तरह हरिजन टोला मढिया में रंगमंच पंडाल भवन पर 3,33,000/- रूपये की लागत से निर्माण हो रहा, जो अभी तक अधूरा है। वहीं हरिजन मुहल्ला तिराहा मंदिर के पास एक पुराना रंगमंच भवन का कार्य पिछले 4 वर्षों से अधूरा पड़ा है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...