कोरबा/शुभ संकेत: आजकल इस आधुनिक विज्ञान के युग में प्रत्येक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में छिपी कला और प्रतिभा को भी निखारने का कार्य किया जा रहा है। ताकि बच्चें इस प्रतियोगिता के युग में प्रत्येक क्षेत्र में निपुण और सक्षम हो सके। इसी तारतम्य में जिले के उच्च प्राथमिक ज्ञान दायिनी विद्या मंदिर विद्यालय, बलगीखार में भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 03 फरवरी 2025, दिन सोमवार को शाम 4:00 बजे से किया गया है। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी अपने प्रतिभा एवं रुचि के अनुसार अपने कला का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव का यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से निरंतर चला आ रहा है, कार्यक्रम के उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि श्री मनीष अग्रवाल जी प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व विद्यार्थीगण उपस्थित रहेंगे।


