भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के शास. पूर्व माध्य. विद्यालय कंवली (डभरा) में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

Date:

Share post:

युवाओं ने लिया युथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प…

कोरबा/शुभ संकेत: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के पदेन जिला आयुक्त स्काउट (जिला शिक्षा अधिकारी) नरेंद्र कुमार चन्द्रा जी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आयुक्त (विकासखंड शिक्षा अधिकारी,डभरा) श्यामलाल वारे जी के निर्देशन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंवली डभरा के वालिंटियर्स ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व युवा दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद, शहीद भगत सिंह एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल्यचित्र पर अतिथियों एवं बच्चों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तदुपरांत अतिथि स्वागत की गई।

कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्यअतिथि कंवली के सरपंच हेमपुष्पा डनसेना जी ने अपने सम्बोधन में विवेकानंद जी के जीवनवृत्त को बतलाते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और चरित्रवान सफल व्यक्ति बनने हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया। पंच श्रीमती गायत्री सारथी जी ने महापुरुषों की योगदानों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को समय का सदुपयोग करने, पढाई-लिखाई के साथ-साथ शैक्षिक गतिविधियों में भी सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया। पंच शेखर डनसेना विवेकानंद जी के अनेकों अनमोल विचारों को याद दिलाया। कहा… उठो, जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। उन्होंने बच्चों को स्वयं के साथ-साथ देश के लिए जीने के लिए आह्वान किया। कहा समाज सेवा के छोटे-छोटे कार्य करना ही देश की सेवा है, दुसरों की मदद करना मानवता का धर्म है, इन्हें अपनाकर हम महान विचारों को प्राप्त कर सकते हैं। गुरूजनों के मार्गदर्शन में रहकर अपनी प्रतिभा को बाहर लाना सभी विद्यार्थियों का फर्ज है और यही सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम में सरपंच द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जिसकी बच्चों ने खूब प्रशंसा की। अंत में युनिट लीडर भानुलाल महन्त ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर कंवली सरपंच श्रीमती हेमपुष्पा शेखर डनसेना, पंच द्वय शेखर डनसेना व गायत्री सारथी, मनोज जायसवाल शाला प्रबंधन समिति, दाताराम पटेल प्रधानपाठक, भानुलाल महन्त युनिट लीडर सह जिला सचिव के साथ सभी स्काउट्स एवं गाइड्स उपस्थित थे। राज्य मुख्य आयुक्त श्री सोमनाथ यादव जी एवं नवनियुक्त युवा एवं ऊर्जावान जिला मुख्य आयुक्त श्री अंकित अग्रवाल जी ने सभी को युवा दिवस के आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सेवाभाव एवं पूर्ण निष्ठा से जिले में स्काउटिंग-गाइडिंग को आगे बढाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...