मनु भाकर और डी गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

Date:

Share post:

Khel Ratna: पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर और डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया. इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को अवॉर्ड दिया गया.

बता दें मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे, जिसमे एक मेडल उन्होंने सिंगल वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता था. वहीं दूसरा मेडल मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता था.

वहीं डी गुकेश ने सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम किया था. गुकेश ने चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को हराकर ऐतिहासिक जीत अपने नाम की थी. गुकेश ने सिर्फ 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने थे.

हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार

पुरुष भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह 2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में भी हरमनप्रीत ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

वहीं हाई जम्पर प्रवीण कुमार ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था. बताते चलें कि जन्म से ही प्रवीण कुमार का बायां पैर छोटा था.

इन 5 कोचों को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड 

सुभाष राणा- पैरा निशानेबाजी (नियमित)

दीपाली देशपांडे- निशानेबाजी (नियमित)

संदीप सांगवान- हॉकी (नियमित)

एस मुरलीधरन- बैडमिंटन (लाइफटाइम)

अरमांडो एगनेलो कोलाको- फुटबॉल (लाइफटाइम)

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...