KBS 14 : अमिताभ बच्चन के कांटेस्टेंट हुए नाराज, फोस्ट ने खुद कहा साॅरी…..

Date:

Share post:

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो कौन बनेगा करोड़पति हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, दर्शक इस शो को खूब पसंद करते हैं. इस बार भी जब से ये शो टीवी पर टेलिकास्ट हुआ तब से देखा जा सकता है, इसके हर एपिसोड में कुछ न कुछ खास होता रहता है.

वहीं अब कौन बनेगा करोड़पति 14 के अपकमिंग एपिसोड में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट सूरज दास से सॉरी कहेंगे. सोनी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब हैंडल द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में, अमिताभ कंटेस्टेंट्स से अभिनेता विनोद खन्ना को कांच से चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें, फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में एक सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना को 16 टांके लगे थे.

फिल्म मुकद्दर का सिकंदर, 27 अक्टूबर 1978 को रिलीज़ हुई. इसमें अमिताभ विनोद के साथ रेखा, राखी गुलज़ार ने जबरदस्त एक्टिंग की है. वीडियो में, प्रतियोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “सर मैंने कहीं पढ़ा था, मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग की दौरान जो विनोद खन्ना जी है, आप उन पर ग्लास फेंकते है वो ग्लास उनके चिन पे लगता है, फिर उन्हें सोलह टांके लगते हैं क्या ये सही है सर. जिस पर अमिताभ ने जवाब दिया, ”सर ये बिल्कुल सही है, गलती हो गई हमसे (आप सही कह रहे हैं, मैंने गलती की है). फिर, जिस तरह से होस्ट ने अपनी गलती स्वीकार की, उससे दर्शक हंसने लगे. अमिताभ ने आगे कहा, “बार मैं खड़े हुए हम पी रहे थे (हम बार में खड़े होकर पी रहे थे).”

अमिताभ बच्चन हुए गुस्सा

वहीं कंटेस्टेंट ने इस बात पर आगे जवाब देते हुए कहा, “हां हां सही है (हां हां, आप सही हैं). फिर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने इसको लेकर झुंझलाहट में कहा, “भाईसाहब जब इतना कुछ देखा हुआ है आपने तो काहे रो रहे हैं. ” ये सब सुनकर सामने बैठे दर्शक जोर जोर से ठहाके मारके हंसने लगे. अमिताभ बच्चन अगली बार उंचाई में परिणीति चोपड़ा के साथ प्रोजेक्ट के में दीपिका प्रभास के साथ दिखाई देंगे.

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...