Tax Saving FD: जानिए कहां मिल रहा 9 प्रतिशत ब्याज, कैसे उठाएं फायदा

Date:

Share post:

Shubhsanketnews.in:-interest on tax saving FD: आयकर बचाने के लिए 80सी के तहत टैक्स सेविंग एफडी में भी पैसा जमा करने की छूट मिलती है। यहां पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है।

ऐसे में जरूरी है कि आयकर बचाने के लिए होने वाले इस निवेश पर सबसे ज्यादा ब्याज पाया जाए। यहां पर हम आयकर बचाने वाली एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वालें बैंकों की जानकारी दे रहे हैं। एक बैंक तो 9 फीसदी से ज्यादा तक ब्याज दे रहा है।

टैक्स सेविंग एफडी में पैसा 5 साल के लिए जमा करना होता है। यह पैसा 5 साल के लिए लॉकइन रहता है, यानी 5 साल के बाद ही निकाला जा सकता है।

सूर्योदय लघु वित्त बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 9.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 9.60 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 8.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 8.60 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

एसबीएम बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 7.65 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 8.15 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

डीसीबी बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 7.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 8.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

उत्कर्ष लघु वित्त बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 8.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

इंडसइंड बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 7.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 7.20 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 7.70 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 7.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

आरबीएल बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 7.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 7.60 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक इस वक्त सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को यह 6.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

नोट: बैंक अपनी ब्याज दरें कभी भी बदल सकते हैं। ऐसे में एफडी कराने से पहले एक बार ब्याज दरें जरूर चेक कर लें।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...