Telegram ला रहा नया ‘Stories’ फीचर, इससे जुड़ी ये खास बातें जरूर जानें

Date:

Share post:

Shubhsanketnews.in:-Telegram के यूजर्स, लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। आखिरकार Telegram ने तय कर लिया है कि वो ‘Stories’ फीचर को अपने प्लैटफॉर्म पर लॉन्च करेगा।

फिलहाल हो रही टेस्टिंग

Telegram का Stories फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है।

कंपनी ने कहा है कि इसे जुलाई में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। इसका मतलब ये है कि टेलीग्राम यूजर्स को ये फीचर जल्द ही मिलने वाला है।

प्राइवेसी और कस्टमाइजेशन

Telegram के Stories फीचर में यूजर के पास पूरा कंट्रोल होगा कि कौन उसका कंटेंट देख सकता है। यूजर्स, अपनी स्टोरी किसी खास व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहते हैं या अपने कॉन्टैक्ट के सभी लोगों के साथ, ये यूजर खुद डिसाइड कर सकते हैं।

यूजर इंटरफेस

Telegram में Stories इंटरफेस में दिखेंगी। चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखेंगी। यानी आप ज्यादा स्क्रीन स्पेस खाए बगैर स्टोरीज देख सकते हैं।

फोटो एडिट ऑप्शन मिलेगा

Telegram के स्टोरीज में फोटो और वीडियो एडिटिंग टूल मिलेगी और साथ ही यूजर कैप्शन भी जोड़ सकते हैं।

डुअल कैमरा फीचर

Telegram के इस नये फीचर में डुअल कैमरा सपोर्ट भी मिलेगा। यूजर्स फोटो और वीडियोज बना सकते हैं. इसके लिए वो फ्रंट और बैक दोनों कैमरा को यूज कर सकते हैं।

कितने समय तक रहेगी स्टोरी

Telegram यूजर्स ये तय कर सकते हैं कि वो अपनी स्टोरी को कितनी देर के लिए रखना चाहते हैं। वो 6, 12, 24 या 48 घंटे का समय तय कर सकते हैं और उसके बाद स्टोरी खुद ही डिस्अपीयर हो जाएगी।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...