श्री शिव महापुराण कथा के लिए श्री महाकाल भक्तमंडल द्वारा आयोजित बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

Date:

Share post:

।।श्री शिवाय नमस्तुभ्यं।।

कोरबा/शुभ संकेत: श्री शिव महापुराण कथा की बैठक संपन्न। ऊर्जा नगरी कोरबा में माँ सर्वमंगला की गोद में पूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के मुखारविंद से होने वाली श्री शिवमहापुराण कथा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक रही है, वैसे-वैसे बैठकों का दौर तेज होते जा रही है। इसी कड़ी में श्री शिव महापुराण कथा आयोजक श्री महाकाल भक्तमण्डल की बैठश्री त्रिशक्ति दुर्गा माता मंदिर, शिवाजी नगर कोरबा में श्रीमती नीलम कपूर के नेतृत्व में रखी गई, जिसमें मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री राजकुमार गांगुली जी, दिनेश वैष्णव जी(पार्षद), अयोध्या प्रसाद सोनी जी, रविराज कपूर जी, अंशुल शुक्ला जी, वर्षा वानखेड़े, रेखासिंह, गायत्री निषाद, रुक्मणी राठौर, नंदा, दीपा साहू, मोंगरा सिदार, रजनी एवं श्री महाकाल भक्त मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल गुप्ता जी, शत्रुहन थावाईत जी, सचिव श्री राजेंद्र तारक जी, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता जी, मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश राठौर जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समिति के सचिव श्री राजेंद्र तारक ने बताया की श्री महापुराण कथा के लिए समिति द्वारा चंदा के लिए किसी भी प्रकार की दानपत्र या रसीद नहीं छपवाई गई है। कथा के संबंध में कोई भी रसीद लेकर चंदा लेने आता है, तो कृपया उसे स्वीकार न करें। किसी भी भक्त को कथा में भोजन भंडारे की व्यवस्था हेतु सहयोग करनी हो, तो समिति की बैंक अकाउंट या क्यूआर कोड में ही सहयोग करें। समिति द्वारा यह व्यवस्था पारदर्शिता को लेकर की गई है। कोई भी भक्तजन किसी भी बहकावे में ना आए। श्री शिव महापुराण कथा 12 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक खैरभावना-कनबेरी मैदान में सम्पन्न होगी, जिसमें श्रद्धालुगण यजमान के रूप में भी अपनी सेवा दे सकते हैं। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश राठौर ने बताया।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...