अग्निवीर में भर्ती के लिए वायु सेना के अधिकारी जिले के युवाओं को 14 और 15 दिसंबर को देंगे मार्गदर्शन

Date:

Share post:

कोरबा -: जिले के युवाओं को भारतीय वायु सेना में अग्निवीर में भर्ती के लिए वायु सेना के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। वायु सेना के अधिकारी 14 और 15 दिसंबर को युवाओं को स्कूल और कॉलेजों में भर्ती के लिए मार्गदर्शन देंगे। जिला रोजगार अधिकारी जेपी खांडे ने बताया कि वायु सेना के अधिकारी 14 दिसंबर को लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 से 01 बजे तक और इसी दिन शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गुरसियां में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक युवाओं को भर्ती के लिए मार्गदर्शन देंगे। 15 दिसंबर को वायु सेना के अधिकारी शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा में 11 से 01 बजे तक और इसी दिन शासकीय आईटीआई पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक मार्गदर्शन देंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से निर्धारित तिथि और संस्थानों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वायु सेना में भर्ती के लिए जरूरी मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की है

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...