अनूपपुर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन सम्पन्न

Date:

Share post:

अनूपपुर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर का सम्मेलन आज दिनांक 14/6/2025 को सरलगन पैलेस अनूपपुर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की कार्यवाही के पूर्व जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर के निवृतमान अध्यक्ष कामरेड पार्वती राठौर ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात सम्मेलन की कार्यवाही प्रारंभ हुआ।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड नीना शर्मा ने कहा कि समाज में शोषण विहीन समाज के निर्माण के लिए महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को संगठित होकर सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक असमानता के खिलाफ संघर्ष चलाना होगा और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमें बराबरी का अधिकार नहीं मिल जाता है।
आज महिलाओं ‌पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है‌ इनको रोकने ‌के‌ लिये कदम उठाना होगा

सम्मेलन में महिला वक्ताओं ने मनरेगा के भुगतान में लेट लतीफी पर सरकार के नीतियों की जम कर आलोचना की और सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते समाधान नहीं निकाला तो आने वाले दिनों में सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वक्ता गणों ने कहा कि एक तरफ सरकार ढिंढोरा पीट रही है कि महिलाओं को लाडली योजना का लाभ दे रहे हैं और दूसरी तरफ हमारे बच्चों का स्कालरशिप बन्द की जा रही है जिसके कारण हमारे बाल बच्चों का शिक्षा प्रभावित हो रही है।
पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र से आई महिलाओं ने बिजली, पानी, सड़क, एवं स्कूल की समस्याओं पर सरकार के नीतियों पर जमकर लताड़ लगाई और आने वाले 9 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आल इंडिया स्ट्राइक के आव्हान पर बढ़ चढ़ कर सामिल होने पर जोर दिया।
इसके बाद सम्मेलन की कार्यवाही की गई । सर्वसम्मति से श्रीमती ‌पार्वती राठौर को अध्यक्ष, श्रीमती सुमित्रा सिंह गोड़ को महासचिव, श्रीमती चंदा राठौर श्रीमती ललिता सिंह श्रीमती चमेली सिंह गौड़ उपाध्यक्ष, श्रीमती आरती सिंह गौड़ श्रीमती रानी राठौर, श्रीमती संगीता धुर्वे श्रीमती ज्योति रजक श्रीमती कुसुम राठौर सचिव मंडल के सदस्य सर्वसम्मति से चुनें गए।
सम्मेलन की सफलता पर कोयला श्रमिक संघ के नेता देवेन्द्र निराला, सीटू के जिला अध्यक्ष रामू यादव, कार्यकारी अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर, महासचिव इन्द्र पति सिंह, आदिवासी नेता तेरसू सिंह आदि नेता गणों ने शुभकामनाएं दी।

      Related articles

      निडर -जनता सरकार मोर्चा (NIDER -JSM) की बुलंद आवाज़ — सवालों के सामने बैंक के कदम पीछे! 🚩*

      *🚩 निडर -जनता सरकार मोर्चा (NIDER -JSM) की बुलंद आवाज़ — सवालों के सामने बैंक के कदम पीछे!...

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...