अनूपपुर/ पुष्पराजगढ़, नल जल योजना के आपरेटरो की बैठक सम्पन्न,10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में होंगे शामिल —- जुगुल राठौर।

Date:

Share post:

अनूपपुर/ पुष्पराजगढ़, दिनांक 7/8/2026 को नल जल योजना में कार्यरत आपरेटरो की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर ने कहा कि आदिवासी के नाम से बनीं योजना का लाभ आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा है, इसका मुख्य कारण यह है कि आदिवासी के नाम से वोट लेकर निर्वाचित प्रतिनिधि दर असल में कार्पोरेट घरानों की दलाली करने में लीन हैं जिसके कारण आदिवासियों की लूट बेरोकटोक एवं बेखौफ होकर की जा रही है। यही वजह है कि जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता का विस्वास कम हो रही है और लोकतंत्र पर विस्वास भी कमजोर होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिला एवं सम्भाग का नेतृत्व करने वाले बड़े नेता पुष्पराजगढ़ के निवासी हैं लेकिन विगत 7-8 वर्षों से मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वयन इकाई शहडोल के ठेकेदार सीएम आर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन से आधे से भी कम वेतन पर काम करवाया जाकर शोषण किया जा रहा है जिस पर हमारे जनप्रतिनिधियों का कोई सकारात्मक हस्ताक्षेप नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि ठेकेदार की इस लूट की जानकारी सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्कों को नहीं है लेकिन आदिवासियों की इस तरह के शोषण ठेकेदार द्वारा किया जाना इन जनप्रतिनिधियों की भूमिका सवाल के घेरे में आना स्वाभाविक है।
कामरेड जुगुल राठौर ने कहा कि मजदूरों को ठेकेदार के शोषण से बचने का एक मात्र रास्ता संघर्ष है। उन्होंने अपील किया कि 10 अगस्त को जिला मुख्यालय अनूपपुर में जेल भरो आंदोलन में शामिल होकर अपनी हक़ की लड़ाई को मजबूत बनाएं।

      Previous article
      Next article
      मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन प्रदेश एवं देश को निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7 अगस्त से 8 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जन-जन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, जिससे उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए। राज्य मंत्री श्री जायसवाल आज नगर पालिका परिषद बिजुरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

      Related articles

      अनूपपुर जिले में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा चारों तहसीलों के लगभग 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 2700 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

      •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा...

      वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकी मोंगरा इकाई के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में...

      150 साल की गौरवगाथा, बांकी मोंगरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

      सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा; राष्ट्रप्रेम...

      बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

       माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...