अब 10 साल से बड़े बच्चे खुद चला सकेंगे अपना बैंक अकाउंट, RBI का नया निर्देश

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश;-अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अपने बैंक अकाउंट को स्वतंत्र रूप से ऑपरेट कर सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस संबंध में बैंकों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

RBI ने कहा है कि 10 वर्ष से ऊपर के नाबालिगों को सेविंग और फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलने और खुद ऑपरेट करने की अनुमति दी जा रही है। अब तक यह सुविधा सिर्फ अभिभावकों के माध्यम से ही उपलब्ध थी।

RBI के मुताबिक, नाबालिग अपनी मां को अभिभावक बनाकर भी खाता खोल सकते हैं। बैंक, अपनी जोखिम प्रबंधन नीति (Risk Management Policy) के अनुसार, निकासी की सीमा और अन्य शर्तें तय कर सकते हैं और खाताधारकों को इसकी जानकारी देना जरूरी होगा।

साथ ही, बैंक यह तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे कि नाबालिग खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, चेकबुक जैसी अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएं या नहीं। हालांकि, यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि इन खातों में हमेशा न्यूनतम राशि बनी रहे और ओवरड्राफ्ट जैसी स्थिति न आए।

इसके अलावा, बैंक नाबालिगों के KYC यानी ग्राहक पहचान प्रक्रिया (Know Your Customer) को भी सख्ती से अपनाएंगे। RBI ने सभी बैंकों से कहा है कि वे 1 जुलाई 2025 तक अपनी नीतियों को नए निर्देशों के अनुसार अपडेट करें।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...